Raja Parba

ओडिशा का Raja Parba

     तीन दिवसीय इस उत्सव में मानसून की शुरूआत तथा पृथ्वी की नारीत्व का जश्न मनाया जाता है। Raja Parba त्योहार राज्य के तटीय और जनजातीय क्षेत्रों में मनाया जाता है।

Raja Parba क्या है-

Raja शब्द ’रजस्वला’ शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है मासिक धर्म वाली महिलाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार यह माना जाता है कि ’रज पर्व’ के पहले के तीन दिनों के दौरान भगवान जगन्नाथ की पत्नी भूदेवी (Mother Earth) मासिक धर्म से गुजरती हैं तथा चौथे दिन उन्हें एक आनुश्ठानिक स्नान कराया जाता है।

त्योहार के प्रत्येक दिन का अपनला नाम और महत्व हैः पहले दिन को पहिली रजो (Pahili Rajo) कहा जाता है। दूसरा दिन मिथुन संक्रांति (Mithuna Sankranti)  के रूप में मनाया जाता है, जो मिथुन के सौर मास यानी वर्षा ऋतु की शुरूआत का प्रतीक है।

वहीं तीसरे दिन को भू दाह (Bhu Daaha) या बसो रज (Basi Raja)  कहा जाता हैं। तीन दिवसीय रज पर्व के बाद चौथे दिन को वासुमति स्नान (Vasumati Snana) का दिन कहा जाता हैं जिसका अर्थ होता है कि पृथ्वी माता का स्नान।

दिन के संध्याकाल में धरती माता की प्रतिकृति के रूप् में पत्थर के टुकडों को स्नान कराया जाता है और पूजा करके एक समृद्ध कृषि की प्रार्थना की जाती है।

Raja Parba का महत्व-

  • भारतीय समाज में महिलाओं को उनके मासिक धर्म के दौरान अलग जगह पर रखे जाने का चलन देखा गया है हालाकिं कुछ स्थानों पर उन्हें अपवित्र मानते हुए मंदिर में प्रवेश तक नहीं करने दिया जाता।
  • जहां एक ओर भारत में अभी भी मासिक धर्म एक निषेध (taboo) विषय है तथा महिलाएं अभी भी कई तरह के सामाजिक कलंक से लड़ती हैं। वहीं दूसरी ओर Raja Parba की परंपरा मासिक धर्म से जुड़े सभी पूर्वाग्रहों को नकारती है तथा स्त्री के नारीत्व का जश्न मनाती है।
  • Raja Parba के माध्यम से धरती से धरती माता के मासिक धर्म को मनाने की यह परंपरा इस तथ्य की स्वीकारोक्ति है कि पूर्व भारतीय समाज में महिलाओं के मासिक धर्म के बारे में कोई वर्जना नहीं थी और मासिक धर्म को प्रजनन का प्रतीक मानकर स्त्रीत्व को, जीवन को जन्म देने की शक्ति के रूप में माना जाता है।
  • यह पर्व स्त्री मुक्ति, मासकि धर्म के दौरान स्वच्छता और लैगिंक न्याय के सतत विकास के अनुरूप है।
  • इसलिए पृथ्वी पर इस पर्व के दौरान नुकसान पहुचाने वाली कोई भी गतिविधियां नही की जाती है जैसे खेत की जुताई या अन्य कोई निर्माण कार्य।

यह भी पढ़े Rowlatt Act

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap