Indian New Year

Indian New Year

      भारत के विभिन्न हिस्सों में अप्रैल माह में नव वर्ष का स्वागत किया जाता है। इस अवसर पर उगादी, गुड़ी पड़वा आदि जैसे त्यौहार देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए गए। देश के विभिन्न हिस्सों में Indian New Year को अलग-अलग त्यौहार के नाम से मनाया गया, जो कि निम्नलिखित हैं-

  • उगादी या युगादीः उगादी या युगादी के नाम से जाने वाला Indian New Year दक्षिण भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह आंध्र प्रदेश और कर्नाटक, तेलंगाना जैसे दक्षिण भारतीय राज्यों में प्र्रमुखता से नववर्ष के तौर पर चैत्र माह के पहले दिन मनाया जाता है। दक्षिण भारत में किसानों के लिए यह पर्व नई फसल के आगमन की खुशी के रूप में भी मनाया जाता है। यह पर्व गुड़ और नीम के फूलों को वितरित करके मनाया जाता है, जो जीवन के मीठे और कड़वे दोनों अनुभवों को साझा करने के लिए प्रतीकात्मक है।
  • गुड़ी पड़वाः गुड़ी पड़वा हिंदू नए साल के आगाज पर चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। Indian New Year पर्व विशेष रूप से महाराष्ट्र का त्यौहार है। इस मराठी त्यौहार में गुड़ी पड़वा के शब्द ’गुड़ी’ का अर्थ है ’विजय पताका और ’पड़वा’ का अर्थ है ’प्रतिपदा’। गुड़ी पड़वा के दिन हर मराठी के घर में गुड़ी सजाई जाती है, जिसे विजय का प्रतीक माना जाता है। गुड़ी एक चमकीले पीले रंग का कपड़ा होता है, जिसे एक लंबे बांस की नोक से बांधा जाता है और एक चीनी की माला के साथ उस पर उल्टा रखा जाता है।
  • बैसाखीः बैसाखी अप्रैल के महीने में मनाया जाने वाला पंजाबी नया साल है, जिसमें लोक नृत्य, भांगड़ा और गिद्दा किया जाता है । बैसाखी का यह पर्व किसानों का खास त्यौहार होता है। वे अपनी अच्छी फसल के लिए भगवान को धन्यवाद देते हैं।
  • पुथंडूः पुथंडू अप्रैल के महीने में मनाया जाने वाला तमिल Indian New Year है, जो नए साल में मंगा पंचड़ी को एक पारंपरिक भोजन बनाकर खिलाता है।
  • बोहाग बिहूः असमिया नव वर्ष है, जिसे लोक नृत्य बिहू और भव्य बुफे का प्रदर्शन करके मनाया जाता है।
  • पोहेला बोइशाखः बंगाली Indian New Year है, जिसे कई मिठाइयां बनाने के साथ मनाया जाता है।
  • बेस्टु वरसः दीपावली के बाद के दिन गुजरात में बेस्टु वरस मनाया जाता है। राजस्थान में मारवाड़ी भी दीपावली के दौरान अपना नया साल मनाते है।
  • विशुः केरल राज्य में विशु अप्रैल के महीने में मनाया जाने वाला मलयाली नव वर्ष है।
  • लोसूंगः यह सिक्किम का नया साल है और फसल कटाई के अंत में दिसंम्बर में पड़ता है। इसे छम नृत्य करके मनाया जाता है।
  • नवरोहः नवरोह कश्मीरी नववर्ष चैत्र के हिंदू महीने में मनाया जाता है।
  • चेती चंदः चेती महीने के दूसरे दिन मनाया जाने वाला सिंधी नया साल है। चेती चंद, झूलेलाल के जन्म का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है।

यह भी पढ़े ओडिशा का रज पर्व

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap