Table of Contents
Inflation: आपकी Wealth का Silent Killer
हम में से अधिकांश लोग अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। हम नौकरी करते हैं, व्यवसाय करते हैं, बचत करते हैं और यह सोचकर पैसा जमा करते हैं कि भविष्य में यह हमारे काम आएगा। लेकिन एक ऐसा अदृश्य दुश्मन है जो बिना किसी शोर-शराबे के हमारी मेहनत की कमाई की वास्तविक कीमत को लगातार कम करता रहता है।
यह दुश्मन है-महंगाई (Inflation)।
महंगाई (Inflation) कोई अचानक आने वाली समस्या नहीं है। यह एक धीमा ज़हर है, जो हर दिन, हर घंटे किसी परिवार की बचत, उसकी खुशियों और उसके सपनों का एक छोटा सा हिस्सा छीन लेता है। यह साल-दर-साल हमारी क्रय शक्ति (Purchasing Power) को कम करती रहती है।
यही कारण है कि इसे एक ‘‘खामोश दुश्मन’’ कहा जाता है जो असमानता की खाई को गहरा करता है। अधिकांश लोग इसकी गंभीरता को तब समझते हैं, जब उन्हें वही वस्तु खरीदने के लिए पहले से कहीं अधिक पैसा खर्च करना पड़ता है।
महंगाई (Inflation)वास्तव में है क्या ?
अर्थशास्त्र की भाषा में महंगाई (Inflation) को ष्वस्तुओं और सेवाओं के मूल्यों में निरंतर और व्यापक वृद्धिष् कहा जाता है। महंगाई (Inflation) का अर्थ है वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में समय के साथ लगातार वृद्धि होना। जब बाजार में अधिकांश वस्तुएँ महंगी होने लगती हैं, तो उसी राशि से पहले जितना सामान खरीदा जा सकता था, उतना अब नहीं खरीदा जा सकता। यानी आपके पैसे की क्रय शक्ति कम हो जाती है। आम आदमी के लिए महंगाई (Inflation) का सीधा अर्थ है-क्रय शक्ति (Purchasing Power) का घट जाना।
उदाहरण के लिए, यदि आज रू0 100 में मिलने वाला सामान पाँच वर्ष बाद रू0 140 का हो जाए, तो इसका अर्थ है कि आपके रू0 100.00 की वास्तविक ताकत कम हो गई है।
महंगाई (Inflation) कैसे काम करती है?
महंगाई (Inflation) धीरे-धीरे आपकी बचत की वास्तविक कीमत को कम करती है। मान लीजिए आपने रू0 10 लाख नकद घर में या ऐसे खाते में रखे हैं, जहाँ आपको बहुत कम ब्याज मिलता है। यदि महंगाई की औसत दर 6 % प्रति वर्ष है, तो भले ही आपके खाते में रू0 10 लाख ही दिखाई दें, लेकिन उस राशि से खरीदे जा सकने वाले सामान की मात्रा हर वर्ष कम होती जाएगी।
यही कारण है कि केवल पैसा बचाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे ऐसे निवेश में लगाना भी आवश्यक है जो महंगाई से अधिक रिटर्न देने की क्षमता रखता हो।
‘‘श्रिंकफ्लेशन’’ (Shrinkflatio) का मायाजाल
आधुनिक बाज़ारवाद ने महंगाई को छिपाने के लिए श्श्रिंकफ्लेशनश् का सहारा लेती हैं। इसमें सामान की कीमत वही रखी जाती है, लेकिन उसका वज़न या मात्रा घटा दी जाती है। रू0 10 वाले बिस्किट के पैकेट की कीमत आज भी रू0 10 ही है, लेकिन उसमें बिस्किट की संख्या 10 से घटकर 6 हो चुकी है। साबुन का आकार छोटा हो गया है, चिप्स के पैकेट में हवा बढ़ गई है। यह महंगाई का वह अदृश्य रूप है, जो उपभोक्ता की नज़रों के सामने होते हुए भी ओझल रहता है।
प्रभावित कौन है सबसे ज्यादा
गरीब और मजदूर वर्ग के लिए महंगाई कोई आर्थिक आंकड़ा नहीं, बल्कि जीवित रहने का संघर्ष है। एक गरीब परिवार की आय का लगभग 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा केवल भोजन और बुनियादी ज़रूरतों पर खर्च होता है। वही मध्यम वर्ग वह तबका महंगाई (Inflation) की ख़ामोश मार सबसे ज्यादा झेलता है। यह वर्ग न तो सरकार कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की स्थिति में होता है और न ही इसके पास उच्च वर्ग की तरह असीमित संसाधन होते हैं।
महंगाई (Inflation) के दुष्परिणाम- आर्थिक से सामाजिक संकट तक
महंगाई (Inflation) केवल हमारी जेब को प्रभावित नहीं करती; यह हमारे पारिवारिक, सामाजिक और मानसिक ताने-बाने को भी छिन्न-भिन्न कर देती है। अत्यधिक महंगाई और आर्थिक विषमता ने हमेशा सामाजिक अशांति को जन्म दिया है। महंगाई (Inflation) को यदि केवल एक आर्थिक आंकड़ा समझकर नज़रअंदाज़ किया जाता रहेगा, तो यह देश के सामाजिक और नैतिक ढांचे को दीमक की तरह चाटती रहेगी। एक विकासशील अर्थव्यवस्था में 3 % से 5 % तक की महगांई (Inflation) को आर्थिक गतिविधियों के लिए आवश्यक माना जाता है।
महंगाई (Inflation) क्यों बढ़ती है?
महंगाई बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं-
वस्तुओं की मांग बढ़ना और आपूर्ति कम होना।
कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि।
ईंधन और परिवहन लागत बढ़ना।
मजदूरी और उत्पादन लागत में वृद्धि।
वैष्विक आर्थिक संकट, युद्ध (जैसे रूस-यूक्रेन या मध्य पूर्व संकट जिससे कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित होती हैं),
प्राकृतिक आपदाएँ या जलवायु परिवर्तन (जिससे बेमौसम बारिश या सूखे के कारण फसलें खराब होती हैं)
बाजार में मुद्रा की अधिक उपलब्धता।
इन सभी कारणों से वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ती हैं।
महंगाई (Inflation) का सबसे बड़ा असर किस पर पड़ता है?
महंगाई का प्रभाव हर व्यक्ति पर पड़ता है, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित होते हैं-
निश्चित वेतन पाने वाले कर्मचारी।
पेंशनभोगी।
केवल बैंक बचत पर निर्भर लोग।
कम आय वाले परिवार।
यदि आपकी आय हर वर्ष 5 %बढ़ती है लेकिन महंगाई 7 % है, तो वास्तव में आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
एक सरल उदाहरण
मान लीजिए वर्ष 2015 में एक परिवार का मासिक खर्च रू0 25,000 था। यदि औसत महंगाई 6 %रही, तो लगभग दस वर्षों बाद वही जीवनशैली बनाए रखने के लिए रू0 45,000 से अधिक की आवश्यकता होगी।
यानी आपकी आय नहीं, बल्कि आपकी आय की वास्तविक खरीद क्षमता महत्वपूर्ण होती है।
व्यय प्रबंधन के सात बुनियादी सिद्धांत
केवल बचत करना पर्याप्त क्यों नहीं?
बहुत से लोग सोचते हैं कि पैसा बैंक खाते में सुरक्षित है, इसलिए भविष्य भी सुरक्षित है। लेकिन यदि बैंक से मिलने वाला ब्याज महंगाई से कम है, तो वास्तविक रूप से आपकी संपत्ति घट रही होती है।
उदाहरण के लिए-
बैंक ब्याज- 4 %
महंगाई- 6 %
इस स्थिति में आपकी वास्तविक क्रय शक्ति लगभग 2 % प्रति वर्ष कम हो रही है।
चक्रवृद्धि और महंगाई (Inflation) की लड़ाई
चक्रवृद्धि (Compound Interest) को दुनिया का आठवाँ आश्चर्य कहा जाता है। यदि आप नियमित निवेश करते हैं और लंबी अवधि तक निवेशित रहते हैं, तो आपका पैसा तेजी से बढ़ सकता है।
महंगाई आपकी संपत्ति को कम करती है, जबकि चक्रवृद्धि उसे बढ़ाती है। इसलिए सही निवेश रणनीति अपनाकर महंगाई को हराया जा सकता है।
कौन-से निवेश महंगाई (Inflation) से लड़ने में मदद कर सकते हैं?
दीर्घकाल में निम्न निवेश विकल्प अपेक्षाकृत बेहतर माने जाते हैं:
इक्विटी म्यूचुअल फंड
इंडेक्स फंड
शेयर बाजार (उचित जानकारी के साथ)
पीपीएफ (PPF)
एनपीएस (NPS)
कुछ मामलों में रियल एस्टेट
सोना (विशेषकर पोर्टफोलियो विविधीकरण के लिए)
जल्दी निवेश क्यों जरूरी है?
निवेश में समय सबसे बड़ा मित्र होता है।
यदि कोई व्यक्ति 25 वर्ष की आयु में हर महीने रू0 2,000 निवेश करना शुरू करता है और दूसरा व्यक्ति 35 वर्ष की आयु में रू0 4,000 निवेश करता है, तो कई बार पहला व्यक्ति अधिक संपत्ति बना लेता है क्योंकि उसके पास चक्रवृद्धि के लिए अधिक समय होता है।
“निवेश की सबसे अच्छी तारीख कल थी, दूसरी सबसे अच्छी तारीख आज है।”
महंगाई (Inflation) से बचने के व्यावहारिक उपाय
महंगाई (Inflation) को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता, लेकिन उसके प्रभाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
अपनी आय का एक निश्चित भाग नियमित रूप से निवेश करें।
केवल बचत नहीं, बल्कि निवेश पर भी ध्यान देना चाहिए।
आपातकालीन निधि तैयार रखना।
अपनी आय बढ़ाने के नए स्रोत विकसित करें।
क्या छोटी राशि से निवेश संभव है?
बिल्कुल।
आज कई निवेश योजनाओं में रू0 100, रू0 500 या रू0 1,000 प्रति माह से भी निवेश शुरू किया जा सकता है। महत्वपूर्ण राशि नहीं, बल्कि निवेश की नियमितता है। छोटी-छोटी बचतें वर्षों बाद बड़ी संपत्ति बन जाती है।
वित्तीय अनुशासन ही सबसे बड़ा हथियार
महंगाई (Inflation) से लड़ाई किसी एक दिन में नहीं जीती जाती। यह नियमित बचत, अनुशासित निवेश और धैर्य का परिणाम होती है। बाजार में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन जो लोग लंबे समय तक निवेशित रहते हैं, वे अक्सर महंगाई से बेहतर रिटर्न अर्जित करने में सफल होते हैं।
महंगाई (Inflation) एक ऐसा खामोश दुश्मन है जो दिखाई नहीं देता, लेकिन हर वर्ष हमारी मेहनत की कमाई की वास्तविक कीमत को कम करता रहता है। नियमित बचत, अनुशासित निवेश, वित्तीय शिक्षा और लंबी अवधि का दृष्टिकोण हमें महंगाई के प्रभाव से काफी हद तक सुरक्षित रख सकता है।
अमीर बनने का रहस्य केवल अधिक कमाने में नहीं, बल्कि अपने पैसे को इस प्रकार काम पर लगाने में है कि वह महंगाई को पीछे छोड़ते हुए लगातार बढ़ता रहे। जब आपका निवेश महंगाई से अधिक गति से बढ़ता है, तभी वास्तविक अर्थों में आपकी संपत्ति का निर्माण होता है और आपका वित्तीय भविष्य मजबूत बनता है।
Inflation targets, bands, and track records: a dataset of inflation targeting countries
2. भारत सरकार – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI)